मोदी सरकार के 11 वर्ष: संकल्प से सिद्धि तक ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 वर्षों में जो परिवर्तन और विकास का सफर तय किया है, वह ऐतिहासिक और प्रेरणादायी रहा है। “संकल्प से सिद्धि” के मंत्र के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ की ठोस नींव रख चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंतकुमार गौतम ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने जनआधारित, पारदर्शी और विकासोन्मुख शासन प्रणाली को अपनाकर गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, दलितों और वंचित समाज को मुख्यधारा में लाया है।
2014 से पहले देश राजनीतिक अस्थिरता, घोटालों और भ्रष्टाचार की दलदल में फंसा हुआ था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने “पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस” की शुरुआत की, जिसने शासन की दिशा ही बदल दी। आज देशवासी विश्वास के साथ कहते हैं, “मोदी हैं तो मुमकिन है।”
ऐतिहासिक और साहसिक फैसले:
धारा 370 का उन्मूलन, तीन तलाक पर प्रतिबंध, सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम), नए आपराधिक कानून, महिला आरक्षण – ये सभी साहसिक निर्णय हैं जिन्होंने भारत को एक नई पहचान दी है। ‘ऑपरेशन सन्दूर’ और सर्जिकल स्ट्राइक ने भारत की सशक्त, निर्णायक छवि को वैश्विक मंच पर स्थापित किया।
गरीबी उन्मूलन और सामाजिक न्याय:
बीते 11 वर्षों में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर चलते हुए गरीबों के लिए योजनाएं चलाईं, जिनका लाभ सीधे उनके खातों में पहुंचा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारें जहां केवल गरीबी हटाओ के नारे देती थीं, मोदी सरकार ने इसे धरातल पर साकार किया।
महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास:
महिलाओं को नेतृत्व, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में अपार अवसर मिले हैं। स्वनियोजित संस्थाओं में 33% आरक्षण के साथ महिलाओं को राजनीति और प्रशासनिक निर्णयों में भागीदारी मिली।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में क्रांतिकारी कदम:
रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार रूप दिया है। उद्योग, व्यापार और स्टार्टअप्स को बल मिला है, जिससे देश की आर्थिक गति तीव्र हुई है।
नक्सलवाद पर नियंत्रण और आतंकी घटनाओं में गिरावट:
जहां पहले देश के 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, वह संख्या घटकर अब 18 रह गई है। हिंसा में 53%, सुरक्षाबलों की हताहत संख्या में 72% और मृत्यु दर में 70% की कमी आई है। यह मोदी सरकार के सुरक्षा और स्थायित्व के प्रति प्रतिबद्ध रुख को दर्शाता है।
संक्षेप में – मोदी सरकार के 11 सालों ने भारत को नई दिशा, नया दृष्टिकोण और नई उपलब्धियां दी हैं। ‘अमृतकाल’ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि यह आत्मनिर्भर, सशक्त और गौरवशाली भारत की ओर बढ़ते हमारे कदमों का प्रमाण है।