Madhya PradeshRajneeti
चुनाव आते ही सुर्खियों में आई हसीना, काला चश्मा, पिंक साड़ी और सुंदर-सी घड़ी में खींचा सबका ध्यान
EVM लेकर निकली पोलिंग ऑफिसर की फोटो हुई वायरल

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक पीली साड़ी वाली महिला पोलिंग अफसर की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। विराज नीमा नाम की पोलिंग अफसर ने अपने लुक्स के चलते इतनी सुर्खिया बटोरी थी कि, आज इंटरनेट पर उनकी काफी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

इसी तरह अब 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विराज नीमा चर्चा में आ गई हैं। पोलिंग अफसर विराज नीमा भी अपने लुक्स को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन में पीजी कॉलेज परिसर में विराज नीमा मतदान सामग्री लेने पहुंची हुई थीं। आंखों पर काला चश्मा, पिंक साड़ी और हाथ में सुंदर-सी घड़ी पहने विराज का लुक देखते ही बन रहा था। मतदान कर्मियों के बीच महिला मतदान अधिकारी अलग ही नजर आईं।
