Top News

चंद्रयान-3 का हिस्सा नियंत्रण से हुआ बाहर, पृथ्वी के वातावरण में हुआ दाखिल, प्रशांत महासागर में गिरने की आशंका

ISRO ने कहा - अनियंत्रित होने की वजह का नहीं चला पता

चंद्रयान-3 के लॉन्च व्हीकल LVM3 M4 का एक हिस्सा नियंत्रण से बाहर हो गया है और अब यह पृथ्वी के वातावरण में फिर से प्रवेश कर गया है। इसकी जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को साझा की हैं।

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

अनियंत्रित होने वाला हिस्सा लॉन्च व्हीकल का क्रायोजेनिक अपर स्टेज था, जिसने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को तय कक्षा में स्थापित किया था। ISRO ने बताया कि – “यही हिस्सा बुधवार 15 नवंबर की दोपहर 2:42 बजे पृथ्वी के वातावरण में दाखिल हुआ।” इसके अनियंत्रित होने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। आशंका है कि यह उत्तर प्रशांत महासागर में गिरेगा। इसका फाइनल ग्राउंड ट्रैक भारत के ऊपर से होकर नहीं गुजरा।

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

पैसिवेशन की प्रक्रिया से गुजरी थी अनियंत्रित हुए रॉकेट की बॉडी –

ISRO के बयान के मुताबिक – “चंद्रयान-3 को लॉन्च किए जाने के 124 दिन बाद NORAD id 57321 नाम की यह रॉकेट बॉडी पृथ्वी में री-एंटर हुई हैं। चंद्रयान-3 के ऑर्बिट में स्थापित होने के बाद अपर स्टेज को निष्क्रिय (पैसिवेशन) करने की प्रक्रिया से भी गुजारा गया था।

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

पैसिवेशन में रॉकेट में मौजूद प्रोपेलैंट और एनर्जी सोर्स को हटाया गया, ताकि अंतरिक्ष में विस्फोट के खतरे को कम किया जा सके। यह प्रक्रिया भी इंटर-एजेंसी स्पेस डेब्रिस कोऑर्डिनेशन एजेंसी (IADC) और यूनाइटेड नेशंस की गाइडलाइंस के तहत ही आती है।

MORE NEWS>>>चुनाव आते ही सुर्खियों में आई हसीना, काला चश्मा, पिंक साड़ी और सुंदर-सी घड़ी में खींचा सबका ध्यान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button