इंदौर के द्वारकापुरी में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, बदमाश फरार

DR Times
1 Min Read
Indore News

Indore News: इंदौर के एक गैरेज में रखें गाड़ी के पार्ट्स चुराकर बदमाश फरार हो गया है वही बदमाशों के द्वारा आसपास की तीन दुकानों को भी अपना निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस पूरे ही मामले की जांच कर रही है।

Indore News

इंदौर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है, देर रात बदमाश ने द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया है। बदमाश ने गाड़ी के पार्ट्स चुराए और फरार हो गया, बदमाश की ये करतूत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जब दुकान का मालिक सुबह यहाँ पहुंचा तो दुकान में पूरा सामान फैला हुआ था जब उसने दुकान में लगे कैमरे के फुटेज देखे तो उसमे बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नजर आया, इसके बाद फरियादी ने द्वारकापुरी थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

राजेश दंडोतिया, एडीसीपी, क्राइम ब्रांच इंदौर

MORE NEWS>>>इंदौर नगर निगम टीम की सख्ती शुरू, चार दुकान संचालकों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई, 35-35 हजार का जुर्माना वसूला

Share This Article
Leave a comment