टॉप-न्यूज़राजनीति

क्या BJP के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन दोबारा सरकार बना पाएगा ?

Maharashtra Election Update: 5 साल की सियासी उठापटक के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए। अब कुछ सवाल हैं। क्या BJP के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन दोबारा सरकार बना पाएगा या कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी की सरकार में वापसी होगी, वोटर दो हिस्सों में बंटी शिवसेना और NCP में से किसे चुनेंगे। देखिये ये रिपोर्ट

Maharashtra Election Update
Maharashtra Election Update

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर वोटिंग हुई। इन सीटों पर 58% मतदान हुआ है। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। कवरेज के दौरान मिले इनपुट से समझ आया कि महायुति या महाविकास अघाड़ी दोनों को बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें मिलना मुश्किल है।BJP को सबसे ज्यादा 80-90 सीटें मिल सकती हैं। 2019 में उसे 105 सीटें मिली थीं। 58-60 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रह सकती है। पिछले चुनाव में उसकी 44 सीटें थीं। चुनाव में शरद पवार का मैजिक चलता दिख रहा है। 86 कैंडिडेट उतारने वाली उनकी पार्टी NCP (SP) 50-55 सीटें जीत सकती है।

शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) 30-35 सीटें जीतकर बराबरी पर रह सकती हैं। महायुति के लिए कमजोर कड़ी अजित पवार की पार्टी NCP बन रही है। उसके सिर्फ 15-20 सीटों पर जीतने की संभावना है। छोटी पार्टियां और निर्दलीय को 20 से 25 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में ये किंगमेकर बन सकते हैं। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 2-4 कैंडिडेट जीत सकते हैं। समाजवादी पार्टी को भी एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस, NCP (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव) का गठबंधन महाविकास अघाड़ी, महायुति से 10 सीटें ज्यादा हासिल कर सकता है। ये भी मुमकिन है कि इस गठबंधन को बहुमत मिल जाए। मराठा आरक्षण आंदोलन, मराठा Vs OBC के मुद्दे और लाडकी बहिन जैसी योजना का असर क्या रिजल्ट पर भी दिखेगा।

MORE NEWS>>>इंदौर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से महकमे में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।