महाकुंभ के लिए रेलवे देगा 40 विशेष ट्रेनें

DR Times
2 Min Read
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के आयोजन के बीच देशभर से श्रद्धालु इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस भीड़-भाड़ को देखते हुए यात्रियों की सबसे बड़ी पसंद ट्रेन को माना जा रहा है।

Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025

इसी कारण इंदौर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन की डिमांड भी बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चार ट्रिप्स में संचालित की जाएगी, जो अलग-अलग तारीखों पर चलेगी, और इसमें अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो। इस ट्रेन की सुविधा से इंदौर के श्रद्धालु महाकुंभ में बिना किसी परेशानी के आसानी से शामिल हो सकेंगे।

Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में जाने वाले MP के यात्रियों के लिए खुशखबरी

भोपाल प्रयागराज कुंभ के लिए मध्य प्रदेश से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने महाकुंभ के मद्देनज़र लगभग 40 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है, जो मध्य प्रदेश के 35 से ज्यादा स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी क्लास में सीटें उपलब्ध होंगी। इस पहल से यात्रियों को महाकुंभ तक पहुंचने में सहूलियत होगी। रेलवे ने 8 ट्रेनों को नैनी स्टेशन पर भी ठहराव देने का फैसला लिया है। विशेष ट्रेनें जैसे विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन और बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन यात्रियों को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।

Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025

MORE NEWS>>>इंदौर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड तापमान 6.6°C तक

Share This Article
Leave a comment