महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

DR Times
1 Min Read
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने भगदड़ की रिपोर्ट तलब करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 30 श्रद्धालुओं की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल होने के बाद याचिका में बड़े आयोजनों के लिए गाइडलाइंस बनाने की भी मांग उठी है। इसके तहत सुरक्षा उपाय, मेडिकल टीम, सूचना व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े नियम बनाने की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट जल्द इस मामले की सुनवाई कर सकता है।

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ हादसे के बाद सीएम योगी के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ हादसे के बाद देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महाकुंभ मेला क्षेत्र में आवागमन सुचारू रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अनावश्यक लोगों को न रोका जाए, मार्गों पर कहीं भी जाम न लगे, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हों। अयोध्या, वाराणसी, मीरजापुर, चित्रकूट समेत सभी जिलों को प्रयागराज प्रशासन से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Maha Kumbh 2025

MORE NEWS>>>प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़

Share This Article
Leave a comment