टॉप-न्यूज़मध्यप्रदेश
इंदौर में पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारी
द्वारकापुरी थाने में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या

Constable Suicide: इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां द्वारकापुरी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक जवान का नाम अनुराग भामोर बताया जा रहा है, जो अलीराजपुर का रहने वाला था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पदस्थ शुक्रवार सुबह 5 बजे एक दर्दनाक घटना घटी, जहां ड्यूटी पर तैनात जवान अनुराग भामोर ने खुद को गोली मार ली। घटना स्थल दिग्विजय मल्टी परिसर था, जहां अनुराग एक अन्य सिपाही मोहित के साथ ठहरा हुआ था। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान कॉल करने पर अनुराग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जब साथी ने जाकर देखा तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा गया। अनुराग पहले सराफा थाने में पदस्थ था और मूल रूप से अलीराजपुर जिले के भागोर गांव का निवासी था। उसकी शादी हो चुकी थी और परिवार में पिता मौजूद हैं।

ट्रांसफर बना तनाव का कारण
मृतक अनुराग मूल रूप से अलीराजपुर के रहने वाले थे। इससे पहले वह सर्राफा थाने में पदस्थ था, लेकिन हाल ही में उसका ट्रांसफर द्वारिकापुरी थाने में हुआ था। परिजनों के अनुसार ट्रांसफर के बाद उसका ड्यूटी शेड्यूल और ज्यादा कड़ा हो गया था। अनुराग के परिवार में बड़ा भाई अविनाश और छोटा भाई देवेंद्र है। वह तीन भाइयों में मंझला था। पिता वेटरनरी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बुआ के बेटे राजेंद्र ने बताया कि, अनुराग पिछले दस साल से पुलिस विभाग में कार्यरत थे।
