टॉप-न्यूज़

कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद पर आज अहम सुनवाई

हिन्दू पक्ष ने शाही ईदगाह हटाने की माँग की

Krishna Janmabhoomi: कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। हिन्दू पक्ष की ओर से दायर याचिका में ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की गई है, जिसे मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर की 13.37 एकड़ विवादित भूमि पर अवैध बताया गया है।

Krishna Janmabhoomi
Krishna Janmabhoomi

हिन्दू पक्ष का दावा है कि ईदगाह मुगलों के काल में कृष्ण जन्मभूमि को नुकसान पहुंचाकर बनाई गई थी। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष इसे वैध मानते हुए यथास्थिति बनाए रखने की मांग कर रहा है। कोर्ट ने हिंदू पक्षकार के वकील महेंद्र प्रताप सिंह की मांग पर सुनी थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। महेंद्र प्रताप ने कोर्ट में कहा था कि ईदगाह में अभी तक मस्जिद होने का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं हो पाया है। न ही खतरा खतौनी में ही मस्जिद का नाम है। इतना ही नहीं नगर निगम में उसका कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। न कोई टैक्स दिया जा रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच और नंदू गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और नंदू गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारी है। यह घटना शाबाद डेरी के पास हुई है। पुलिस से हुई इस मुठभेड़ में नंदू गैंग के दो शूटरों को ढेर कर दिया गया है।

Krishna Janmabhoomi
Delhi Encounter

बताया जा रहा है कि ये दोनों गैंगस्टर मंजीत महल के भांजे की हत्या में भी शामिल थे। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था और इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने पहले गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस कार्रवाई से दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

MORE NEWS>>>इंदौर में पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।