नेपाल में सेना ने की फायरिंग 2 की मौत
काठमांडू जेल से भागा बांग्लादेशी कैदी बिहार में गिरफ्तार

Nepal Protest: नेपाल में जारी राजनीतिक उथल-पुथल और अस्थिरता के बीच जेल ब्रेक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। रामेछाप जिले में कैदियों के भागने की कोशिश पर सेना ने फायरिंग की, जिसमें 2 कैदियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, बीते तीन दिनों में नेपाल की विभिन्न जेलों से करीब 15,000 कैदी फरार हुए हैं। काठमांडू जेल से भागा एक बांग्लादेशी कैदी बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर SSB की गिरफ्त में आया। हालात को देखते हुए नेपाल-भारत सीमा पर गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

इससे पहले काठमांडू जेल ब्रेक से भागे बांग्लादेशी नागरिक को SSB (सशस्त्र सीमा बल) ने पकड़ा। यह शख्स सोने की तस्करी के आरोप में 5 साल से नेपाल में बंद था। बता दे कि, नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दूसरे ओर तीसरे दिन नेपाल के विभिन्न जिलों से लगभग 15,000 कैदी जेल से भाग निकले हैं।

बिहार-नेपाल सीमा के रक्सौल सीमा की सुरक्षा में लगी SSB की 47 बटालियन ने एक बांग्लादेशी नागरिक महमद अबुल हसन ढाली को हिरासत में लिया। SSB 47वीं बटालियन के कमांडेंट संजय पांडे ने बताया कि, नेपाल में तीन दिनों से बदले स्थिति को देखते हुए सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है।

बुधवार लगभग 3 बजे दिन में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जांच में महमद अबुल हसन ढली ने बताया कि, यह नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित जेल में 5 साल से कैद है और नेपाल में हुए जेल ब्रेक में भाग कर यह रक्सौल पहुंचा है, जिससे आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए हरपुर थाना को सौंपा जा रहा है।