अचानक इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

DR Times
2 Min Read
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अचानक इंदौर पहुंचे, जिससे शहर में हलचल मच गई। CM सबसे पहले ऐतिहासिक राजवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री गोपाल मंदिर में रुककर पूजा-अर्चना की। बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के हुए इस दौरे में श्रद्धालु और आमजन मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर उत्साहित नज़र आए। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए नए ऑडिटोरियम एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

इस निरीक्षण के दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, CM का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों की प्रगति पर नजर रखने के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

शहर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए। मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के साथ पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक संपन्न हुई।

MORE NEWS>>>NIA की पांच राज्यों में बड़ी छापेमारी

Share This Article
Leave a comment