व्हाइट हाउस के पास फायरिंग: ट्रंप बोले- Are You Stupid? अफगान शरणार्थियों पर रोक, एक नेशनल गार्ड की मौत

DR Times
3 Min Read

25 नवंबर, 2025 को व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना ने अमेरिका में सुरक्षा और राजनीतिक बहस को गर्म कर दिया। वॉशिंगटन डीसी के फारगुट वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर करीब 2 बजे एक संदिग्ध ने दो वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के सदस्यों पर गोली चलाई। इस हमले में सारा बेकस्ट्रॉम (20) की मौत हो गई, जबकि सार्जेंट एंड्र्यू वोल्फ (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “आतंकवाद का कृत्य” बताया और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगान निकासी नीति को निशाने पर लिया। उन्होंने अफगान शरणार्थियों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने का भी आदेश दिया।

क्या है पूरा मामला?

संदिग्ध, 29 वर्षीय राहमनुल्लाह लकानवाल, अफगान नागरिक है। वह 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था, जब अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने सत्ता पर कब्जा किया। लकानवाल “ऑपरेशन एलाइज वेलकम” कार्यक्रम के तहत अमेरिका आया था, जिसमें अमेरिकी सहयोगियों को सुरक्षित निकालने के लिए अफगान नागरिकों को शरण दी गई।

लकानवाल ने 2024 में शरणार्थी की अर्जी दी, जिसे अप्रैल 2025 में ट्रंप प्रशासन के दौरान मंजूरी मिली। एफबीआई इसे लक्षित हमला मान रही है और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।

हमले की घटनाक्रम

लकानवाल ने अचानक नेशनल गार्ड सदस्यों पर गोली चलाई। सारा बेकस्ट्रॉम की सिर में गोली लगी और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एंड्र्यू वोल्फ की हालत गंभीर बनी हुई है। संदिग्ध को एक अन्य नेशनल गार्ड सदस्य ने गोली मारकर घायल कर दिया। लकानवाल पर हत्या का प्रयास, हथियार रखने और हिंसा फैलाने के आरोप हैं।

राजनीतिक और सुरक्षा पहलू

ट्रंप ने पत्रकारों के सवाल पर तिलमिला कर कहा, “Are You Stupid?” और बाइडन प्रशासन की अफगान नीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अफगान शरणार्थियों के आने पर रोक लगाने की जरूरत है, ताकि अमेरिका की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इस बयान ने देश में शरणार्थी नीति पर बहस को और तीखा कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय चिंता

एफबीआई और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि क्या यह हमला केवल व्यक्तिगत हमला था या इसका कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से कनेक्शन है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

MORE NEWS>>>MP में बच्ची से रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर: पुलिस ने भागने की कोशिश पर पैर में गोली मारी, आरोपी अस्पताल में भर्ती

Share This Article
Leave a comment