Celebs Mobbing Incidents: जब फैंस की दीवानगी बनी सितारों के लिए परेशानी
सेलेब्स के लिए फैंस का प्यार सबसे बड़ी ताकत माना जाता है, लेकिन कई बार यही दीवानगी उनके लिए बड़ी मुसीबत भी बन जाती है। हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां बड़े-बड़े सितारे फैंस और पैपराजी की बेकाबू भीड़ में फंस गए और उन्हें वहां से निकलना तक मुश्किल हो गया।
चाहे फिल्म इवेंट हो, एयरपोर्ट, मंदिर या कोई स्टोर लॉन्च—हर जगह सेलेब्स को मॉबिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं, जिनमें फैंस का बर्ताव सवालों के घेरे में आया।
निधि अग्रवाल के साथ भीड़ की बदसलूकी
हाल ही में हैदराबाद में प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री निधि अग्रवाल भीड़ का शिकार बन गईं। इवेंट खत्म होने के बाद बाहर निकलते समय भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई।
हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने की कोशिश तक की। बॉडीगार्ड्स को काफी मशक्कत के बाद निधि को सुरक्षित उनकी कार तक पहुंचाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और फैंस के व्यवहार की जमकर आलोचना हुई।
Scary visuals of #NidhhiAgerwal being mobbed by fans at the #TheRajaSaab song launch.
A little common sense from the crowd would have made the situation better. pic.twitter.com/2kAv43zJ2Q
— Gulte (@GulteOfficial) December 17, 2025
तिरुमाला मंदिर में दादी के साथ फंसीं श्रीलीला
30 दिसंबर को तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला भी भीड़ की शिकार बनीं। वह तिरुमाला मंदिर दर्शन के बाद बाहर निकल रही थीं, तभी फैंस और पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।
इस दौरान उनके साथ उनकी दादी भी मौजूद थीं। अचानक उमड़ी भीड़ को देखकर श्रीलीला काफी घबरा गईं और अपनी दादी को संभालते हुए नजर आईं। सुरक्षा गार्ड्स को उन्हें बाहर निकालने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
इससे पहले भी शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के साथ श्रीलीला मॉबिंग का सामना कर चुकी हैं।
Viral: Actress #Sreeleela mobbed by fans. pic.twitter.com/JQrwlK37ij
— Telugu Bit (@Telugubit) April 6, 2025
एयरपोर्ट पर विजय थलापति के साथ धक्का-मुक्की
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मलेशिया में हुए ऑडियो लॉन्च इवेंट के बाद जब वह चेन्नई लौटे, तो एयरपोर्ट पर फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा।
धक्का-मुक्की इतनी ज्यादा हो गई कि विजय संतुलन खो बैठे और गिर पड़े। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वीडियो वायरल होते ही फैंस और पैपराजी के व्यवहार पर सवाल उठने लगे।
Disgusting !!!😡#ThalapathyVijay got mobbed at the airport.. He fell down. pic.twitter.com/8SQQFhjloU
— Shweta🌻 (@Shweta1160) December 28, 2025
हैदराबाद में भीड़ में फंसीं सामंथा रुथ प्रभु
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु भी हाल ही में हैदराबाद में एक स्टोर उद्घाटन के दौरान भीड़ में फंस गई थीं। भारी संख्या में मौजूद फैंस और पैपराजी के बीच से निकलना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया।
वीडियो में सामंथा काफी असहज और परेशान नजर आईं। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
A couple of days after the #NidhhiAgerwal incident #SamanthaRuthPrabhu was mobbed by fans at an opening ceremony today.
Reflects lack of civic sense, #actress and team must take better precautions.#Samantha pic.twitter.com/TIE1O9xXRt
— Telugu Bit (@Telugubit) December 21, 2025
धनुष ने कृति सेनन को भीड़ से बचाया
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान अभिनेत्री कृति सेनन भी भीड़ में घिर गई थीं। इस दौरान अभिनेता धनुष उनके साथ मौजूद थे।
धनुष ने कृति को ढाल बनाकर भीड़ से बचाया और उन्हें सुरक्षित आगे बढ़ने में मदद की। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया।
https://www.instagram.com/reel/DRCz6Shkxm3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=66001627-741e-4ee6-84e3-3f787ece0904
कैलाश खेर के शो में मचा बवाल
ग्वालियर में हुए सिंगर कैलाश खेर के लाइव शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। कई लोग स्टेज तक पहुंच गए, जिससे शो में अव्यवस्था फैल गई।
इस पर कैलाश खेर भड़क उठे और उन्होंने मंच से लोगों को फटकार लगाते हुए कहा—“जानवरों जैसा व्यवहार मत करिए।” इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
"You are all Animals" Kailash kher to public in a taxpayer paid show in Madhya Pradesh ..pic.twitter.com/3s27908Lol
— Mukesh (@mikejava85) December 27, 2025
सवालों के घेरे में फैंस और पैपराजी
इन सभी घटनाओं ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या स्टारडम के नाम पर सेलेब्स की निजी सुरक्षा और सम्मान को नजरअंदाज किया जा सकता है? फैंस की दीवानगी अगर नियंत्रण से बाहर हो जाए, तो वह खतरा बन सकती है।
सेलेब्स और आयोजकों दोनों के लिए यह जरूरी हो गया है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

