इंदौर में 19 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

DR Times
2 Min Read
Indore News

Indore News: इंदौर पुलिस ने एक बार फिर से ड्रग्स तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ड्रग्स की तस्करी करने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा, पुलिस को आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स भी बरामद हुई है।

आरोपी अजहर
आरोपी अजहर

विजयनगर पुलिस ने 19 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी खजराना क्षेत्र का रहने वाला है जो आसपास के सीमावर्ती राज्यों से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक़, मुखबिर से सूचना मिली थी की शहीद पार्क गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। जिसके पास अवैध मादक पदार्थ हो सकता है सूचना के बाद विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी, इंदौर

पूछताछ में उसने अपना नाम अजहर बताया, जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 19 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है, पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, आरोपी ड्रग्स कहा से लाया और किसे सप्लाई करने वाला था।

Indore News

MORE NEWS>>>युवती को सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी महंगी

Share This Article
Leave a comment