आज से पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी का शुभ अवसर शुरू

DR Times
3 Min Read
Diwali 2025

Diwali 2025: आज और कल यानी 14 और 15 अक्टूबर का दिन बेहद खास है। पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है, जिसे साल का सबसे शुभ नक्षत्र कहा जाता है। इस दौरान सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और संपत्ति की खरीदारी को बेहद मंगलकारी माना गया है। बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है।

Diwali 2025
Diwali 2025

मंगलवार यानि आज 14 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 54 मिनट से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत हो चुकी है, जो बुधवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा। यह नक्षत्र धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान या भूमि खरीदना बेहद शुभ होता है। अगर सोना खरीदना संभव न हो, तो खड़ी हल्दी की गांठ या बहीखाता खरीदना भी मंगलकारी होता है।

Diwali 2025
Diwali 2025

पुष्य नक्षत्र के दिन कुलदेवी-कुलदेवता की पूजा कर घर में घी का दीपक जलाने से कर्ज मुक्ति और नए धन का आगमन होता है। विद्यार्थियों को इस दिन पुस्तकें खरीदनी चाहिए ताकि मां सरस्वती की कृपा बनी रहे। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और दुकानदारों की तैयारी ने इस शुभ योग को और खास बना दिया है।

Diwali 2025
Diwali 2025

इस बार 6 दिन का होगा दीपोत्सव

इस साल दीपोत्सव का उत्सव खास होगा। 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस दीपोत्सव में अमावस्या की तिथि दो दिन रहने के कारण उत्सव कुल 6 दिन तक चलेगा। लक्ष्मी पूजा के तीसरे दिन भाईदूज का पर्व भी मनाया जाएगा। लगातार चौथे साल यह विशेष आयोजन होगा। इस साल दीपोत्सव का उत्सव विशेष रूप से मनाया जाएगा।

Diwali 2025
Diwali 2025

18 अक्टूबर से यह पर्व शुरू होगा और 6 दिन तक यानि 23 अक्टूबर चलेगा। अमावस्या इस बार 20 अक्टूबर दोपहर से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी, जिससे दीपोत्सव की तिथि बढ़ गई है। लक्ष्मी पूजा के तीसरे दिन भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते और प्यार की परंपरा का सम्मान किया जाएगा। लगातार चौथे साल 6 दिन का दीपोत्सव होने से पूरे शहर और गांवों में विशेष तैयारियां की गई हैं।

MORE NEWS>>>स्रेसन फार्मा का लाइसेंस रद्द कर फैक्ट्री सील

Share This Article
Leave a comment