रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का 5 दिन, कई क्विंटल फूलों से सज रहा मंदिर, रामलला का पूरा चेहरा दिखा

DR Times
1 Min Read

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज (शनिवार 20 जनवरी) पांचवां दिन है। 19 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की पूरी तस्वीर सामने आई। इसमें पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखा।

Ayodhya Ram Mandir LIVE
Ayodhya Ram Mandir LIVE

जिसको लेकर अब बयान-बाजी शुरू हो गयी हैं। प्रतिमा को लेकर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि, “प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा में भगवान की आंखों से कपड़ा नहीं हटा सकते। प्रतिमा में आंखों पर कपड़ा नहीं दिख रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए।”

Ayodhya Ram Mandir LIVE
Ayodhya Ram Mandir LIVE

आज वास्तु शांति के बाद रामलला सिंहासन पर विराजेंगे। सुबह उनका शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास होगा। समारोह के चलते रामनगरी में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात किए गए हैं। पाकिस्तान से हिंगलाज शक्तिपीठ का जल आज अयोध्या पहुंचेगा। श्रद्धालु 23 जनवरी से नए मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।

Ram Lalla Murti
Ayodhya Ram Mandir LIVE

MORE NEWS>>>रामलला की पहली तस्वीर आई सामने, आंखों पर पट्‌टी, सिर पर सूर्य और दाहिने हाथ से भक्तों को दे रहे आशीर्वाद

Share This Article
Leave a comment