बिहार में नई सरकार का शपथ 20 नवंबर को

DR Times
2 Min Read
Bihar CM Nitish Kumar

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। NDA की प्रचंड जीत के बाद 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीतीश कुमार आज कैबिनेट की अंतिम बैठक में विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पास कर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। प्रशासन ने तैयारियों के चलते गांधी मैदान को 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया है।

Bihar CM Nitish Kumar
Bihar CM Nitish Kumar

दिग्विजय सिंह का EVM पर तीखा बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने EVM में गड़बड़ी को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि ऐसा करने वाले लोग एक दिन जरूर पकड़े जाएंगे और उन्हें देशद्रोह में फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस गड़बड़ी के सूत्रों के करीब पहुंच चुकी है। बिहार चुनाव और कई राज्यों के नतीजों के बीच EVM की विश्वसनीयता पर विपक्ष के सवाल फिर तेज हो गए हैं।

Bihar CM Nitish Kumar
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का किया ऐलान

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार को एक भावुक और चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने X पर पोस्ट कर राजनीति छोड़ने की घोषणा की, लेकिन कुछ ही देर बाद अपनी पोस्ट को एडिट कर यह भी लिखा कि वे परिवार से भी नाता तोड़ रही हैं। रोहिणी ने अपने पोस्ट में संजय यादव और रमीज पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद यह मामला और गरमाता नज़र आ रहा है। रोहिणी के इस अचानक फैसले ने RJD और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ कर दी है।

Bihar CM Nitish Kumar
रोहिणी आचार्य

MORE NEWS>>>बिहार चुनाव में सिर्फ 6 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

Share This Article
Leave a comment