हरिद्वार में कम्बल की लूट

DR Times
2 Min Read
Breaking News

Breaking News: हरिद्वार से एक बेहद मजेदार खबर आ रही है, जहां नेताजी के जन्मदिन पर जो हुआ, वो किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं था। ठंड में कंबल बाँटने के दौरान लूट मच गई और कई लोग घायल हो गए। अब ये कम्बल अस्पताल में इलाज करवा रहे लोगों के काम आ रहे हैं।

Breaking News

यह दृश्य हरिद्वार के लक्सर से है, जहां फरीदाबाद के अवतार भड़ाना ने अपना जन्मदिन मनाने की सोची थी, लेकिन लोगों ने कंबल की लूट मचा दी। हर जगह सिर्फ कंबल की हड़बड़ी दिख रही थी। नेताजी का जन्मदिन ऐसे मनाया गया, जैसे किसी ने ‘फ्री में गर्मी देने’ का ऐलान कर दिया हो। अब सवाल उठता है कि, हरिद्वार प्रशासन ने इतनी ठंडी में ऐसे कार्यक्रम की इजाजत कैसे दी ? क्या ये कोई कंबल वितरण की प्रतियोगिता थी या फिर ठंड से बचने का नया तरीका ?

कंबल की लूट में कई लोग घायल हो गए, कुछ लोग तो अस्पताल में भर्ती हुए, और उनकी हालत देखकर लगता है कि सर्दी ने इनकी हालत को ‘कंबल’ कर दिया। अब कंबल ओढ़कर आराम से इलाज करवा रहे हैं। आप सोच रहे होंगे, ये सब हुआ क्यों ? तो भई, सियासी जमीन तलाशने के लिए अवतार भड़ाना ने अपना जन्मदिन लक्सर में मनाया और वही हुआ। कंबल की लूट में जनता को अस्पताल जाना पद गया।

जन्मदिन तो पूरा हुआ, लेकिन कंबल की लूट और घायलों के अलावा सवाल ये है कि, भाजपा से बोरिया बिस्तर समेटने का समय नहीं आया क्या ? अब अगर नेताजी के भाई, करतार भड़ाना मंगलौर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, तो फिर अवतार भड़ाना को लक्सर से टिकट कैसे मिलेगा ?

MORE NEWS>>>अवैध कॉलोनियों के संचालको पर FIR

Share This Article
Leave a comment