टॉप-न्यूज़मध्यप्रदेशविदेश

आज की टॉप 5 खबरे

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

अमेरिका में गौतम अडानी पर रिश्वत और गुमराह करने के आरोप

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और अडानी समूह के अन्य प्रमुख अधिकारियों पर न्यूयॉर्क की ब्रुकलिन अदालत में अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अडानी समूह के शेयर धड़ाम हो गए.

कहा गया है कि सौर ऊर्जा परियोजनाओं के अनुबंध हासिल करने के लिए समूह ने $250 मिलियन यानि (2110 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी। इसके साथ ही, गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर अमेरिकी निवेशकों को गुमराह करने और न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप भी लगाए गए हैं। समूह ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने उनके बोर्ड सदस्यों के खिलाफ आपराधिक और सिविल शिकायतें दर्ज की हैं। इन घटनाओं को देखते हुए, अडानी समूह ने अपनी सहायक कंपनियों द्वारा प्रस्तावित अमेरिकी डॉलर-नामित बॉन्ड योजनाओं को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी की PAC बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा और उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। दिल्ली में हाल ही में नेताओं का दल बदलना शुरू हो गया है। पूर्व AAP नेता कैलाश गहलोत ने BJP जॉइन की, जबकि BJP के अनित झा और ब्रह्म सिंह तंवर ने AAP में शामिल हो गए। चुनाव फरवरी 2025 में हो सकते हैं, लेकिन तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। BJP ने भी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। 2020 में AAP ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा

बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जात-पात को खत्म करना जरूरी है और सनातन बोर्ड की मांग जायज है। जयवर्धन ने कहा कि हिंदू धर्म की शुरुआत भारत से हुई है और यह स्वाभाविक है कि भारत को हिंदू राष्ट्र माना जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संत इस मुद्दे पर एकजुट होकर कोई फैसला करेंगे तो हम उसका पालन करेंगे। बाबा धीरेंद्र ने इस यात्रा के महत्व को समझाते हुए कहा कि हिंदू समाज में एकता लाने के लिए यह यात्रा आवश्यक है।

महाराष्ट्र की सियासत की नई दिशा ?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार 4 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 65.11% था। 2019 में यह आंकड़ा 61.4% था। बढ़ी हुई वोटिंग को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं कि क्या यह महायुति की स्थिति को प्रभावित करेगा या महाविकास अघाड़ी की वापसी के लिए चुनौती बनेगा। खासकर कोल्हापुर में 76.25% और मुंबई सिटी में 52.07% वोटिंग देखी गई। अब सभी की नजर शनिवार को आने वाले नतीजों पर है, जो महाराष्ट्र की सियासत की नई दिशा तय करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया गुयाना का सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने प्रदान किया। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की वैश्विक सेवाओं और भारत-गुयाना संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने तकनीकी नवाचार और डिजिटलाइजेशन का उपयोग करके दोनों देशों के बीच फासले को कम किया है। इस सम्मान को पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया, और कहा कि यह अवार्ड भारत और गुयाना के मजबूत रिश्तों का प्रतीक है।

MORE NEWS>>मुख्यमंत्री ने की आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।