Follow Dainik Rajeev Times

आज की टॉप 5 खबरे

DR Times
4 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

ट्रंप ने हरमीत कौर ढिल्लों को अटार्नी जनरल का उम्मीदवार बनाया

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हरमीत कौर ढिल्लों को अटार्नी जनरल के पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। अगर वे नियुक्त होती हैं, तो वे अमेरिका की पहली सिख महिला अटार्नी जनरल बन सकती हैं, जो ऐतिहासिक कदम होगा।

संयुक्त राष्ट्र का बयान

संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया में चल रहे संघर्ष के बाद सीरियाई लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य की कामना की है। संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी सहायता की पेशकश की है, जिससे इलाके में स्थिरता लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिलीपींस में ज्वालामुखी विस्फोट

फिलीपींस में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए। लगभग 87,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू किया गया और राहत कार्य जारी है। विस्फोट ने भारी तबाही मचाई, लेकिन समय रहते राहत अभियानों से जानमाल का नुकसान कम हुआ।

सीरिया और इजरायल का सैन्य नजदीकी

सीरिया की राजधानी दमिश्क से इजरायल की सेना केवल 20 किलोमीटर दूर पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष से हालात तनावपूर्ण है। भविष्य में रिश्तों और खटास नजर आ रही है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रूस दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर हैं और आज राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के सैन्य क्षेत्र में रक्षा संबंधों को मजबूत करना और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना है.

मुंबई कुर्ला बस हादसा

मुंबई के कुर्ला इलाके में एक बस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना यातायात सुरक्षा और प्रशासन की जिम्मेदारी को उजागर करती है।

कर्नाटक के पूर्व CM एसएम कृष्णा का निधन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा का निधन हो गया। वह राज्य और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे और भारतीय राजनीति में उनका योगदान बहुत बड़ा था। उनके निधन से कर्नाटक और देश में शोक की लहर है।

संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया है, जिससे इलाके में शांति बनाए रखने में मदद मिल सके।

बदायूं मस्जिद विवाद

बदायूं मस्जिद विवाद मामले में अदालत ने मुस्लिम पक्ष को 10 दिसंबर तक अपनी बहस पूरी करने का आदेश दिया है। यह मामला धार्मिक स्थल से जुड़े विवादों के कारण संवेदनशील बन गया है, और अदालत का निर्णय महत्वपूर्ण हो सकता है।

ज्ञानवापी: आज दोपहर 2 बजे सुनवाई

वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर में वजूखाने के सर्वेक्षण की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। याचिका में आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (ASI) से सर्वे कराने की मांग की गई है, जबकि मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की रोक का हवाला देकर विरोध किया है।

MORE NEWS>>>13 करोड़ में हुई फ्लैट की रजिस्ट्री

Share This Article