आज की टॉप 5 खबरे

dainik rajeev
4 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

जर्मनी के क्रिसमस मार्केट पर हमला

जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में शुक्रवार को क्रिसमस मार्केट में एक शख्स ने लोगों पर कार चढ़ा दी। घटना में दो की मौत हो गई और 68 लोग घायल हो गए। इस हमले का आरोपी 50 साल का एक सऊदी अरब का डॉक्टर है, जो जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-अनहाल्ट में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और लोगों से घटना स्थल से दूर रहने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंचेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और कुवैत के बीच डिफेंस और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना है। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इससे पहले 1981 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कुवैत गई थीं। मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास है। भारत और कुवैत के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं पर भी सहमति बनने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर कम

मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है। पंजाब के 9 जिलों में आज कोल्ड वेव का यलो अलर्ट है। वहीं, पठानकोट में तापमान 1.7 डिग्री पहुंच चुका है। उधर, उत्तर प्रदेश में के भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी कानपुर में पड़ रही है। यहां तापमान 5.6° सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में 4 दिन बाद बर्फीली हवाएं उत्तर की ओर चलेगी, जिसके कारण ठंड फिर से बढ़ेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान, बिहार, झारखंड सहित 12 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में कच्छ इलाके में कोल्ड वेव ज्यादा असर रहेगा।

GST काउंसिल की 55वीं बैठक

राजस्थान के जैसलमेर में GST काउंसिल की 55वीं बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स में छूट देने जैसे अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। काउंसिल विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर कारोबार और उपभोक्ताओं के हित में कदम उठाने पर विचार करेगी। हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स छूट का निर्णय आम जनता को बड़ी राहत दे सकता है। बैठक में अन्य कर सुधारों और दरों में संशोधन पर भी चर्चा होगी।

पति-पत्नी और दो बच्चों की दम घुटने से मौत

देवास में शनिवार तड़के एक घर में आग लग गई। दूसरी मंजिल पर सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीचे डेयरी में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण आग लगी है। पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे थे, जिससे आग बेकाबू हाे गई। घटना नयापुरा क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। करीब तीन फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के रेस्क्यू में जुट गई, लेकिन ऊपर जाने का रास्ता सकरा होने से टीम रेस्क्यू नहीं कर पाई।

MORE NEWS>>> आज की टॉप 5 खबरे

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *