आज की टॉप 5 खबरे

DR Times
3 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

नीतीश और नवीन पटनायक को मिले भारत रत्न-गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने-अपने राज्यों के विकास में अहम भूमिका निभाई है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सराहना की।

वैष्णो देवी यात्रा में 48 घंटे तक रहेगी बाधा

श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने 72 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। दुकानदार, पिट्ठू, पालकी, और घोड़ा सेवाएं बंद हैं। यह विरोध श्राइन बोर्ड द्वारा कटरा से भवन तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ है। श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हो रही है। प्रशासन और समिति के बीच कोई समाधान नहीं निकलने से स्थिति जटिल बनी हुई है।

सोनू सूद ने CM और डिप्टी CM बनने का ऑफर ठुकराया

सोनू सूद ने खुलासा किया कि उन्हें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। कोरोना काल में प्रवासियों की मदद करके सोनू सूद ने मसीहा की छवि बनाई थी। लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति भी गिरवी रख दी थी। सोनू सूद का कहना है कि वे राजनीति के बजाय लोगों की सेवा करने में विश्वास रखते हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट: कोहली और कोंस्टास में बहस

मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में कोहली और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सैम कोंस्टास के बीच बहस हुई। कोहली ने कंधे से धक्का भी मारा। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अहम है।

पुष्पा-2 टीम ने विक्टिम परिवार को ₹2 करोड़ दिए

हैदराबाद में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को फिल्म की टीम ने ₹2 करोड़ की मदद दी। अल्लू अर्जुन ने ₹1 करोड़, जबकि डायरेक्टर सुकुमार और प्रोडक्शन हाउस ने ₹50-50 लाख दिए। कांग्रेस विधायक ने अल्लू को धमकी दी कि वे राज्य के CM पर टिप्पणी न करें।

उत्तर भारत में शीतलहर

उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। श्रीनगर में पारा -6° तक पहुंच गया। हिमाचल और मध्य प्रदेश में ओला-बारिश की चेतावनी जारी है। बर्फबारी के कारण हिमाचल में 134 सड़कें बंद हैं। दिल्ली में घने कोहरे से 18 ट्रेनें लेट हो गईं। लाहौल-स्पीति में पर्यटकों की गाड़ियां बर्फ में फंस गई थीं, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया।

MORE NEWS>>>इंदौर में क्रिसमस के दिन उतरवाई संता क्लॉज की ड्रेस

Share This Article
Leave a comment