Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान
महू छावनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षा के मोर्चे पर बहुत भाग्यशाली नहीं है। हमारी उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर लगातार चुनौतियां बनी रहती हैं। दुश्मन, चाहे देश के अंदर हों या बाहर, हमेशा एक्टिव रहते हैं। ऐसी परिस्थितियों में हमें उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए और सही समय पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। राजनाथ सिंह इंदौर जिले के महू में दो दिन के दौरे पर आए हैं। आज दौरे का दूसरा दिन है।
किसान आंदोलन के समर्थन में जनजीवन ठप
पंजाब में किसान आंदोलन के समर्थन में किए गए बंद के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर जाम लगने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बाजार, पेट्रोल पंप, और बस सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। हरियाणा में बसों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। किसान संगठन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए अपने हक की मांग कर रहे हैं। बंद के कारण आम जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के 5वें दिन भारत को 340 रन का टारगेट दिया है, जो टीम इंडिया को सोमवार को 92 ओवर में चेज करना है। 24 ओवर का खेल बाकी है। मेलबर्न में इंडिया ने दूसरी पारी में 68 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। यशस्वी फिफ्टी पूरी कर चुके हैं।
उत्तर भारत में बर्फबारी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हिमाचल में 340 सड़कें बंद हो गई हैं, और छितकुल में ढाई फीट से ज्यादा बर्फ पड़ने के कारण कई पर्यटक फंसे हुए हैं। कश्मीर में श्रीनगर-लेह रोड बंद हो गया है। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बर्फबारी के कारण करीब 1800 गाड़ियां विभिन्न स्थानों पर फंसी हैं। गांदरबल, सोनमर्ग, पहलगाम, और बारामूला में तापमान माइनस 10 से माइनस 22 डिग्री तक पहुंच गया है।
UP-MP समेत 7 राज्यों में नया भाजपा अध्यक्ष फरवरी तक
जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले हफ्ते में BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। वहीं MP, महाराष्ट्र, UP, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। इसके लिए BJP को 50% राज्यों में संगठन के चुनाव कराने होंगे। चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के महामंत्री और राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद रहे।
MORE NEWS>>>भोपाल बिजली टावर गिरने से 5 की मौत