आज की टॉप 5 खबरे

dainik rajeev
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

महाकुंभ पहुंचे 10 देशों के मेहमान

10 देशों के 21 डेलीगेट्स महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। डेलिगेशन में फिजी, फिनलैंड, साउथ अफ्रीका और UAE के सदस्य शामिल हैं। इन्हें महाकुंभ के लिए केंद्र सरकार ने इनवाइट किया था। महाकुंभ में 13 और 14 जनवरी को कुल 5.15 करोड़ लोगों ने स्नान किया। मौनी अमावस्या (29 जनवरी) के दिन 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।

अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात मुंबई के खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। सैफ के गले, पीठ, हाथ और सिर पर चाकू लगे हैं, और उन्हें लीलावती अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती किया गया। सैफ के घर पर चोरी की कोशिश की गई थी, जिसके बाद एक हमलावर ने सैफ पर हमला किया। पुलिस ने हमले के संबंध में तीन लोगों से पूछताछ की है। सैफ की टीम ने इस मामले में पुलिस से सहयोग की अपील की है। हमले के वक्त सैफ की पत्नी करीना कपूर और बच्चों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले 2023 में शाहरुख खान के घर में भी दो अजनबी घुस आए थे।

बीजेपी ने 14 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने 14 और जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। इन जिलों में आगर, सीधी, नर्मदापुरम, उमरिया, भिंड, मंडला, मुरैना, झाबुआ, अलीराजपुर, रीवा, बड़वानी, सिवनी, बैतूल और रायसेन शामिल हैं। अब तक पार्टी 46 जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर चुकी है। नए घोषित जिलाध्यक्षों में रायसेन से राकेश शर्मा, मुरैना से कमलेश कुशवाह, बड़वानी से अजय यादव, नर्मदापुरम से प्रीति शुक्ला, मंडला से प्रफुल्ल मिश्रा, और मंदसौर से राजेश दिक्षित शामिल हैं। पार्टी के इस कदम से आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक रूप से और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत ने रचा इतिहास, पीएम ने दी बधाई

इसरो के Spadex मिशन ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए स्पेस में डॉकिंग तकनीक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस उपलब्धि के साथ भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO की टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और इसे भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में एक बड़ा कदम बताया।

15 मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े 15 मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष आज एफिडेविट दाखिल करेगा। इन मामलों में जन्मभूमि की भूमि के अधिकार और शाही ईदगाह के स्थान की वैधता को लेकर महत्वपूर्ण सवाल उठाए गए हैं।

भाजपा नेता की AAP प्रत्याशी पर टिप्पणी

दिल्ली चुनाव में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही AAP उम्मीदवार आतिशी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं।” इससे पहले भी बिधूड़ी आतिशी और प्रियंका गांधी पर बयान दे चुके हैं। वहीं, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन भरा। केजरीवाल के पास ₹1.73 करोड़ की संपत्ति: चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे के मुताबिक, केजरीवाल के पास 1.73 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके बैंक में ₹2.96 लाख, जबकि 50 हजार रुपए कैश हैं। केजरीवाल के पास घर और कार नहीं है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम ने राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे 304 रन से जीता। भारत ने 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। टीम की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। भारत की जीत का सबसे पहला रिकॉर्ड 249 रन का था, जब टीम ने 2017 में आयरलैंड को हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 435 रन बनाए। आयरलैंड टीम 31.4 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई।

MORE NEWS>>>बीजेपी पार्षद विवाद में बड़ा खुलासा

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *