Follow Dainik Rajeev Times

आज की टॉप 5 खबरे

DR Times
3 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

एक्ट्रेस मेहर पर राज्य के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

बांग्लादेश में एक्ट्रेस मेहर अफरोज शॉन और सोहाना सबा को राज्य के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें रिहा कर दिया गया। शॉन के पिता अवामी लीग से जुड़े थे, और उनकी मां पूर्व सांसद रह चुकी हैं। आरोप लगने के बाद भीड़ ने शॉन के घर में आग लगा दी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूनुस सरकार पर अवामी लीग समर्थकों को निशाना बनाने के आरोप लग रहे हैं। बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि भीड़ हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं।

ट्रंप ने बाइडेन की खुफिया ब्रीफिंग रद्द की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन की खुफिया ब्रीफिंग तक पहुंच रद्द कर दी है। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन की याददाश्त कमजोर है और उन पर संवेदनशील जानकारी को लेकर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह कदम बाइडेन द्वारा 2021 में ट्रंप की सुरक्षा ब्रीफिंग रोकने के जवाब में उठाया। ट्रंप ने अपने अंदाज में कहा, “जो, आपको निकाल दिया गया है।” इस पर बाइडेन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। पारंपरिक रूप से पूर्व राष्ट्रपतियों को खुफिया जानकारी दी जाती रही है, लेकिन यह वर्तमान राष्ट्रपति के विवेक पर निर्भर करता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में 59 श्रीलंकाई मारे गए

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने संसद को बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ते हुए 59 श्रीलंकाई नागरिकों की मौत हुई है। रूस ने 554 श्रीलंकाई नागरिकों को सैन्य सेवा में भर्ती किया था, लेकिन उन्हें जबरन नहीं भेजा गया। श्रीलंका सरकार रूस से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए बातचीत कर रही है। श्रीलंकाई राजनयिक मिशनों ने इन मौतों की पुष्टि की है। श्रीलंकाई पुलिस ने रूस के लिए अवैध रूप से भर्ती करने वाले दो सेवानिवृत्त जनरलों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आज 183 फिलिस्तीनियों को छोड़ेगा इजराइल

इजराइल आज 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, जबकि हमास 3 इजराइली बंधकों को छोड़ेगा। रिहा होने वाले इजराइली बंधकों में एली शरबी, ओहद बेन अमी और लेवी शामिल हैं। हमास अब तक 18 इजराइली बंधकों को छोड़ चुका है। रिहा होने वाले फिलिस्तीनियों में हमास नेता जमाल अल-तवील और आजीवन कारावास की सजा काट रहे इयाद अबू शखदम शामिल हैं। इजराइली सेना गाजा से हटी, लेकिन सीमाओं पर तैनात है। दूसरे चरण में स्थायी युद्धविराम और अधिक कैदियों की रिहाई पर वार्ता जारी है।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article