आज की टॉप 5 खबरे

DR Times
3 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

भारत में बढ़ा भ्रष्टाचार

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2024 में तीन स्थान फिसलकर 96वें स्थान पर पहुंच गया है। साल 2023 में भारत 93वें स्थान पर था, लेकिन अब स्कोर घटकर 38 रह गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है।

नया इनकम टैक्स बिल आज होगा पेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल पेश करेंगी। इस बिल में आयकर संबंधी नए प्रावधान और सुधार शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य करदाताओं के लिए प्रक्रिया को सरल बनाना और कर चोरी को रोकना है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में

कॉमेडियन समय रैना का डार्क कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में घिर गया है। शो में अश्लीलता और आपत्तिजनक मजाकों के कारण लोग नाराज हैं। हाल ही में, रणवीर अल्लाहबादिया ने शो में एक अश्लील जोक क्रैक किया, जिसके बाद समय रैना और रणवीर समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं। विवाद बढ़ने पर समय रैना ने यूट्यूब से शो के सभी एपिसोड हटा दिए। अब उनके गुजरात के सभी शो रद्द कर दिए गए हैं।

वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट

वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जाएगी। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और उपयोग में पारदर्शिता लाना है। रिपोर्ट में वक्फ बोर्ड के कामकाज में सुधार और संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सिफारिशें शामिल होंगी।

सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही

कांग्रेस उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने EOW द्वारा उनके परिवार पर दर्ज FIR को सरकार की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि 21 साल पुराने मामले को अब उठाना राजनीति से प्रेरित है। कटारे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के दबाव में झूठे केस दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि उप नेता प्रतिपक्ष बनने से पहले वे दोषी क्यों नहीं थे? उन्होंने कहा कि वे इस मामले को न्यायालय में चुनौती देंगे और पूरा भरोसा है कि सच्चाई सामने आएगी।

MORE NEWS>>>मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले अभिनेता अन्नू कपूर

Share This Article
Leave a comment