Follow Dainik Rajeev Times

आज की टॉप 5 खबरे

DR Times
3 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

अमेरिका से लौटा भारतीय प्रवासियों का 3 बैच

अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों का तीसरा बैच भारत लौट आया है। 112 लोगों का यह ग्रुप अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। पिछले 24 घंटों में यह दूसरी फ्लाइट है, जिसमें अवैध प्रवासी वापस आए हैं। इससे पहले, 116 लोगों का एक और समूह अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा था। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया अवैध प्रवास को रोकने के लिए की जा रही है।

टेक्सटाइल और परिधान निर्यात में 7% की हुई वृद्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत टेक्स 2025’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की वस्त्र विविधता और टेक्सटाइल क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भारत के टेक्सटाइल और परिधान निर्यात में 7% की वृद्धि हुई है, और अब हमारा लक्ष्य 2030 तक इसे ₹9 लाख करोड़ तक पहुंचाना है। उन्होंने टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश, नवाचार और कौशल विकास पर जोर दिया।

भागवत ने समाज में एकता और समरसता पर दिया बल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि संघ पूरे हिंदू समाज को एकजुट करना चाहता है, जो देश का जिम्मेदार समाज है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सदियों से अस्तित्व में है और इसे अंग्रेजों ने नहीं बनाया। भागवत ने समाज में एकता और समरसता पर बल दिया।

कतर के अमीर का भारत मैं दो दिवसीय दौरा

कतर के अमीर, शेख तमीम बिन हमद अल थानी, दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा में कतर के अमीर के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

टोल टैक्स से जुड़े नए नियम लागू

आज से टोल टैक्स और फास्टैग से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं। अब फास्टैग न होने या गलत लेन में प्रवेश करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य टोल प्लाज़ा पर ट्रैफिक को सुचारू बनाना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है। नए नियमों के तहत, फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है, और उल्लंघन करने पर दोगुना टोल शुल्क या अन्य दंड का प्रावधान है।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article