मुख्यमंत्री ने की आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल की शुरुआत

dainik rajeev
Anganwadi Portal

Anganwadi Portal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से 17,871 पदों की भर्ती पारदर्शी तरीके से होगी।

CM Dr. Mohan Yadav
CM Dr. Mohan Yadav

इनमें से 1,834 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के और 16,037 पद सहायिकाओं के होंगे। यह भर्ती प्रक्रिया दो माह में पूरी की जाएगी। सरकार ने 12,670 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन को भी स्वीकृति दी है, जिससे इन केंद्रों की गुणवत्ता में सुधार होगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और एमपी ऑनलाइन कियोस्क, स्वयं के कंप्यूटर या मोबाइल से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन के बाद, विकासखंड स्तरीय समिति द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, और अंत में एक अंतिम सूची पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी।

Anganwadi Portal
Anganwadi Portal

इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक चरण के लिए समयसीमा निर्धारित की गई है, और आवेदन शुल्क 100 रुपए (जीएसटी अतिरिक्त) होगा। मुख्यमंत्री ने इस पोर्टल के शुभारंभ के दौरान कहा कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने का प्रयास किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल ‘चयायन’ और एमपी ऑनलाइन पर उपलब्ध होगी, जिससे आवेदनकर्ताओं को हर चरण में पारदर्शिता की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

MORE NEWS>>>क्या BJP के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन दोबारा सरकार बना पाएगा ?

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *