मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विदिशा में

CM Dr. Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विदिशा में ₹177 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर पीएम जनमन योजना के तहत 3,932 हितग्राहियों को आवास मिलेंगे। साथ ही, 44,981 महिलाओं को ‘लाखपति दीदी’ प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे और 11,716 हितग्राहियों को आवास स्वीकृतियां दी जाएंगी।
चित्रकूट के विकास को लेकर बड़ी बैठक
चित्रकूट के विकास को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों ने विकास के लिए अपनी योजनाओं को प्रस्तुत किया, वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में चित्रकूट के गौरव को और अधिक बढ़ाया जाएगा, और इसके विकास के लिए बजट भी आवंटित किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि चित्रकूट में रामायण पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने महाकुंभ को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश से अधिकारियों को भेजा गया था, जिन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया। इस अध्ययन के आधार पर प्रदेश में होने वाले सिंहस्थ में महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लागू किया जाएगा, जिससे महाकुंभ अपने मूल उद्देश्य की प्राप्ति करेगा।
MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे