मध्यप्रदेशराजनीति

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव की मैराथन बैठकें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी हुई शिष्टाचार भेंट

CM Dr. Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व से एक के बाद एक कई मुलाकातें कीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पार्टी संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर मध्यप्रदेश की सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

CM Dr. Mohan Yadav With Rajnath singh
CM Dr. Mohan Yadav With Rajnath singh

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन से सूचना, प्रसारण और संसदीय कार्यों पर बातचीत हुई, जबकि प्रह्लाद जोशी से नवीकरणीय ऊर्जा और सौर परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष चर्चा की। इस क्रम में सीएम ने जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से भी मुलाकात कर प्रदेश में आदिवासी विकास और खनिज संसाधनों के दोहन पर सरकार की योजनाओं को साझा किया।

CM Dr. Mohan Yadav
CM Dr. Mohan Yadav

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि, उज्जैन में जल्द ही आकाशवाणी केंद्र की शुरुआत की जाएगी, जो सांस्कृतिक नगरी की आवाज़ को देशभर में पहुंचाएगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच के अनुरूप मध्यप्रदेश सस्ती बिजली, सौर ऊर्जा और आत्मनिर्भर किसान की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है।

MORE NEWS>>>इंदौर में कोरोना वायरस से महिला की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।