टॉप-न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बहनों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व

भोपाल में मुख्यमंत्री ने माटी गणेश अभियान का शुभारंभ किया

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल कॉर्पोरेशन की 1500 से अधिक महिला कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया, वहीं मुख्यमंत्री ने उपहार देकर अपने “भाई” होने का फर्ज निभाया।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहनों के आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह कंपनी महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता का प्रेरक उदाहरण है। इस कंपनी के उत्पाद अमेरिका तक निर्यात किए जाते हैं, जिससे इन बहनों का आत्मविश्वास और प्रदेश की पहचान दोनों को नया विस्तार मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का सशक्तिकरण ही असली राष्ट्र निर्माण है।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

भोपाल में मुख्यमंत्री ने माटी गणेश अभियान का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आज दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। पहला त्रिपक्षीय एमओयू जन अभियान परिषद, दीनदयाल शोध संस्थान और राज्य आनंद संस्थान के बीच हुआ, जिसका उद्देश्य आनंद ग्रामों के विकास और सतत विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन से जुड़ा है। दूसरा द्विपक्षीय एमओयू जन अभियान परिषद और नर्मदा समग्र संस्था के बीच हुआ, जिसका फोकस नदी संरक्षण में मनःस्थिति और परिस्थिति दोनों में परिवर्तन लाना है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर “माटी गणेश–सिद्ध गणेश” अभियान की शुरुआत भी की, जिसमें 313 विकासखंडों में नवांकुर सखियों को प्रशिक्षण देकर मिट्टी के गणेश की स्थापना के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और परंपरा का समन्वय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “धरती की मिट्टी से जुड़े रहना ही हमारी संस्कृति की पहचान है और जब गणेश भी माटी से बनेंगे, तो प्रकृति भी प्रसन्न होगी।

MORE NEWS>>>झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।