इंदौर में कांग्रेसियों ने दिया विशाल धरना

DR Times
2 Min Read
Congress Protest

Congress Protest: मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए आज पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया। इंदौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समीप धरना दिया। इंदौर में आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना दिया गया, कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समीप धरना देकर प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

Congress Protest

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के मुताबिक़, मध्यप्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने कई गड़बड़ी की है शिकायतों के बाद भी निर्वाचन आयोग के द्वारा कोई कारवाई या जाँच नहीं की गई, जिसके बाद एक बार फिर से चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे है।

सुरजीत सिंह चड्ढा, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस

साथ ही चुनाव के दौरान, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया है। कांग्रेसियों का कहना है कि, आज डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाँ के समीप धरना देकर, भाजपा की करतूत का विरोध किया गया है साथ ही भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की कामना की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MORE NEWS>>>इंदौर में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा

Share This Article
Leave a comment