इंदौर में निगमकर्मी-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में मारपीट

DR Times
2 Min Read
Indore News

Indore News: इंदौर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम के वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

Indore News

मामला बुधवार इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे का है। जहाँ नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई हिंसक हो गई। निगमकर्मियों की टीम अवैध बाड़े हटाने और पशुओं को शिफ्ट करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोककर तोड़फोड़ की और पुलिस की मौजूदगी में निगमकर्मियों पर लाठियों और पत्थरों से हमला किया।

Indore News

इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, और 5 से 7 गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने घटना पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस सुरक्षा के बीच पशुओं को गौशाला के लिए भेजा

नगर निगम आयुक्त ने जाना हाल

इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने शेल्बी हॉस्पिटल पहुंचकर उन निगम कर्मचारियों से मुलाकात की, जो अवैध बाड़ों को हटाने के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा की गई मारपीट में घायल हो गए थे। आयुक्त वर्मा ने घायल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उनका इलाज पूरी तरह से किया जाए। साथ ही निगम अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही।

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment