पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का BJP पर हमला

DR Times
1 Min Read
Digvijaya Singh

Digvijaya Singh: इंदौर पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। बाबा साहब अंबेडकर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के हैं। साथ ही, पीएम मोदी की नीतियों और उनके कथनी-करनी में अंतर को लेकर सवाल खड़े किए।

दिग्विजय सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री)

दिग्विजय सिंह ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने पिछड़े वर्गों को आगे लाने और समान अधिकार दिलाने का काम किया। लेकिन भाजपा बाबा साहब को केवल अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में जाकर वे मुस्लिम टोपी पहनते हैं, लेकिन देश में गोधरा कांड जैसी घटनाओं को रोकने में असफल रहे। दिग्विजय सिंह के इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में इस बयान पर सियासी बहस और तेज हो सकती है।

Digvijaya Singh
Digvijaya Singh

MORE NEWS>>>बाजना में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Share This Article
Leave a comment