टॉप-न्यूज़धर्म

फाल्गुन मास में लगेगा साल 2026 का ग्रहण

सूर्य ग्रहण में दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर' का दृश्य

Grahan 2026: जल्द ही नया साल 2026 शुरू होने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2026 बहुत ही विशेष रहेगा। क्योंकि, वर्ष की शुरुआत में ही दो बड़े ग्रहण लगेंगे। फरवरी में जहां सूर्य ग्रहण ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत दृश्य दिखाएगा, वहीं मार्च में पूर्णिमा और होली के दिन चंद्र ग्रहण का अनोखा संयोग बनेगा, जो भारत में दिखाई भी देगा। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण किस दिन और कहां-कहां दिखेगा।

Grahan 2026
Grahan 2026

2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा ?

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानि 17 फरवरी 2026, मंगलवार के दिन लगेगा। यह सूर्य ग्रहण बहुत ही अद्भुत माना जा रहा है। क्योंकि, इस दिन आसमान में बहुत ही विशेष नजारा देखने को मिलेगा। साथ ही, यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण यानी “रिंग ऑफ फायर” के रूप में दिखेगा।

Grahan 2026
Grahan 2026

कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण

17 फरवरी 2026 को लगने वाला साल का पहला ग्रहण और सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। लेकिन, ये ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में, प्रशांत, हिंद और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

Grahan 2026
Grahan 2026

2026 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा ?

द्रिक पंचांग के अनुसार, नए साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लगेगा। साथ ही, इस दिन होली के पर्व का संयोग भी बन रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, जो कि एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, संयोग की बात तो ये है कि, यह ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक लगेगा, जिसकी अवधि सिर्फ 20 मिनट की होगी।

Grahan 2026
Grahan 2026

कहां कहां दिखेगा ये चंद्र ग्रहण

3 मार्च 2026 को लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखने के साथ साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में दिखाई देगा। चूंकि, भारत में यह ग्रहण दिखेगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य होगा।

MORE NEWS>>>सिंहस्थ आयोजन पर सर्वसम्मति से बड़ा निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।