खेलटॉप-न्यूज़

वर्ल्ड चैम्पियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

ICC Women’s World Cup: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए ICC वनडे वर्ल्ड कप 2025 का ख़िताब अपने नाम किया। 2 नवंबर (रविवार) 2025 को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए।

ICC Women's World Cup
ICC Women’s World Cup

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारतीय महिला खिलाडियों ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त देकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।

ICC चेयरमैन जय शाह से ट्रॉफी लेती कप्तान हरमनप्रीत कौर
ICC चेयरमैन जय शाह से ट्रॉफी लेती कप्तान हरमनप्रीत कौर

भारतीय टीम को 51 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देगा BCCI

दुनिया को 25 साल बाद भारत के रूप में नया वर्ल्‍ड चैंपियन मिला। भारत ने इससे पहले 2005 और 2017 महिला वनडे वर्ल्‍ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी। इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी में भारत ने कोई गलती नहीं की और फाइनल जीतकर देश का मान बढ़ाया। भारतीय टीम की जीत के बाद इनामों की बारिश हो रही है।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए बड़ा ऐलान किया है, BCCI भारतीय टीम को प्राइज मनी के तौर पर 51 करोड़ रुपये देगा, जिसका कन्फर्मेशन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने किया है। भारतीय महिला टीम को पहली बार इतनी इनामी राशि मिलने जा रही है।

ICC Women's World Cup
ICC Women’s World Cup

देवजीत सैकिया ने ICC चेयरमैन का जताया आभार

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि, 1983 में कपिल देव ने भारत को वर्ल्ड कप जिताकर भारतीय क्रिकेट को नई ऊर्जा और प्रेरणा दी थी। अब हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने वही जोश और उत्साह दोबारा जगा दिया है, उन्होंने न सिर्फ ट्रॉफी जीती बल्कि पूरे देश का दिल जीत लिया है।

यह जीत भारत में महिला क्रिकेट के भविष्य को नई दिशा देगी और अगली पीढ़ी की खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्होंने ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) के चेयरमैन और पूर्व BCCI सचिव जय शाह को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने महिला खिलाड़ियों को लेकर जरूरी कदम उठाए हैं।

ख़ुशी में भुविक हुई टीम इंडिया
ख़ुशी में भुविक हुई टीम इंडिया

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, भारतीय बेटियों ने पहली बार यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और आज अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर देश को यह बड़ा सम्मान दिलाया है। यह ऐतिहासिक क्षण महिला क्रिकेट को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा, भारतीय खिलाड़ियों के इस जज्बे और उपलब्धि पर बेहद गौरवांवित महसूस कर रही हूं।

President Murmu Twitt
President Murmu Twitt

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

वहीं, टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बेटियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ये जीत आने वाली पीढ़ियों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. फाइनल में बेहतरीन स्किल और भरपूर आत्मविश्वास दिखा, पूरी टीम ने दोगुनी मेहनत और जज्बा दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैम्पियंस को प्रेरणा देगी, हमारी खिलाड़ियों को बधाई।

PM Modi Twitt
PM Modi Twitt
चलिए एक नजर डालते हैं कि अब तक महिला वर्ल्‍ड कप की विजेता टीमें कौन सी रही हैं।
एडिशन साल विजेता विन बाई रनर-अप
1st 1973 इंग्लैंड प्वाइंट्स ऑस्ट्रेलिया
2nd 1978 ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स इंग्लैंड
3rd 1982 ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट इंग्लैंड
4th 1988 ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट इंग्लैंड
5th 1993 इंग्लैंड 67 रन न्यूजीलैंड
6th 1997 ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट न्यूजीलैंड
7th 2000 न्यूजीलैंड 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया
8th 2005 ऑस्ट्रेलिया 98 रन भारत
9th 2009 इंग्लैंड 4 विकेट न्यूजीलैंड
10th 2013 ऑस्ट्रेलिया 114 रन वेस्टइंडीज
11th 2017 इंग्लैंड 9 रन भारत
12th 2022 ऑस्ट्रेलिया 71 रन इंग्लैंड
13th 2025  भारत  52 रन  दक्षिण अफ्रीका

 

ICC Women's World Cup
ICC Women’s World Cup

MORE NEWS>>>ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का मामला गरमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close