बजट की महत्वपूर्ण घोषणाएं और योजनाएं

dainik rajeev
4 Min Read
Union Budget 2025

Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिनका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को गति देना, सामाजिक सुरक्षा बढ़ाना, और विकास के नए अवसर सृजित करना है।

Union Budget 2025
Union Budget 2025

कृषि क्षेत्र में सुधार

  • दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन शुरू किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान किया गया है, जिसके तहत किसानों के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।
  • किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की जाएगी।
  • कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य योजनाएं लागू की जाएंगी।

मेडिकल और शिक्षा क्षेत्र में सुधार

  • मेडिकल शिक्षा में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी, और अगले साल 10 हजार नई सीटें जोड़ी जाएंगी।
  • देश में 23 IIT में 6,500 सीटों का विस्तार किया जाएगा, साथ ही मेडिकल कॉलेजों में भी सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएगी।
  • भारतीय भाषा में स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
Union Budget 2025
Union Budget 2025

सामाजिक सुरक्षा और नौकरीपेशा वर्ग के लिए सौगात

  • देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा, जिससे नौकरीपेशा वर्ग को राहत मिलेगी।
  • 1 करोड़ गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की जाएगी, और उनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
  • शहरी क्षेत्रों में गरीबों की आय बढ़ाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड बनाया जाएगा।

व्यापार और उद्योग के लिए नई योजनाएं

  • MSME के लिए लोन गारंटी लिमिट 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ की जाएगी।
  • ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर टियर-2 शहरों में बनाए जाएंगे।
  • देश को खिलौना उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने के लिए राष्ट्रीय योजना बनाई जाएगी।
  • नई लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी।
Union Budget 2025
Union Budget 2025

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तकनीकी क्षेत्र

  • 500 करोड़ रुपए की राशि से तीन AI एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड बनाया जाएगा।
  • अगले 5 साल में 75 हजार नई तकनीकी सीटों का विस्तार किया जाएगा।

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर

  • उड्डान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के तहत 88 नए एयरपोर्ट जोड़े जाएंगे, जिससे करीब 1.5 करोड़ लोग अब हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
  • 120 नए गंतव्यों तक कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।
  • असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाला यूरिया संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जिससे यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
  • पूर्वी क्षेत्र में बंद पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को फिर से चालू किया जाएगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

राष्ट्रीय कौशल और विकास

  • राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्रों का विस्तार करते हुए 5 नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
  • ज्ञान भारत मिशन के तहत 1 करोड़ मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।

MORE NEWS>>>बजट में वित्त मंत्री ने किया ‘GYAN’ पर फोकस

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *