Anant Chaturdashi Indore: आज झांकी मार्ग नो-एंट्री

Dainik R Times
3 Min Read

इंदौर में आज अनंत चतुर्दशी का ऐतिहासिक झांकी चल समारोह निकलेगा। इस भव्य आयोजन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। Indore Traffic Plan के अनुसार आज दोपहर 1 बजे से झांकी मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी, जबकि शाम 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

शहर के अलग-अलग हिस्सों से गणेश झांकियां डीआरपी लाइन चौराहा पहुंचेंगी। वहां से ये चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड, एमजी रोड, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार और राजवाड़ा होते हुए गुजरेंगी।

Indore Traffic Plan: मुख्य डायवर्जन रूट

चल समारोह के सुचारू संचालन के लिए मुख्य रूट पर बैरिकेडिंग की गई है। दोपहर 1 बजे के बाद मुख्य झांकी मार्ग पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए प्रतिबंध का समय आगे-पीछे भी किया जा सकता है।

इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री

नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, गोराकुंड, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा और कृष्णपुरा पुल समेत पूरे झांकी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग भी प्रतिबंधित रहेगी।

रामबाग, महेश जोशी तिराहा, सुभाष चौक पानी की टंकी, एसीपी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी, इतवारिया बाजार, सब्जी मंडी, दरगाह चौराहा, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ थाना तिराहा, गौतमपुरा तिराहा और कबूतरखाना चौकी समेत कई स्थानों से समारोह मार्ग की ओर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए भी प्रतिबंध

भारी वाहनों की आवाजाही भी कई मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगी। इनमें रीगल-गांधी भवन, वल्लभ नगर-राजकुमार ब्रिज, पत्थर गोदाम-राजकुमार ब्रिज, परदेशीपुरा-भंडारी ब्रिज-डीआरपी लाइन, भागीरथपुरा-शिवालय, मरीमाता-इमली बाजार, बड़ा गणपति-टोरी कॉर्नर, वायरलेस-बड़ा गणपति, चंदन नगर-गंगवाल, पटेल प्रतिमा-संजय सेतु, महूनाका-कलेक्टर और गुलजार चौकी-कलेक्टर मार्ग शामिल हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झांकी मार्ग पर कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आयोजन स्थल से संपन्न स्थल तक एंबुलेंस और चिकित्सक तैनात रहेंगे। आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि झांकियां निर्धारित रूट पर ही चलेंगी, अचानक कोई रूट परिवर्तन नहीं होगा।

पुलिस ने वाहनों पर सीट बेल्ट और हेलमेट के साथ शराब पीकर न आने की चेतावनी दी है। पिछली रात से ही वाहनों की चेकिंग और ब्रेथ एनालाइजर से जांच चल रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाकर ही घर से निकलें।

Share This Article