लसूडिया क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म

DR Times
1 Min Read
Indore Crime

Indore Crime: इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से किरायेदार ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने स्कूल में अपनी टीचर से दर्द की शिकायत की, जिसके बाद मामला सामने आया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ट्रैफिक जवान से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र में मधुमिलन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने जवान के साथ झूमाझटकी और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने नरेंद्र बुंदेला, सुनील बुंदेला और दो अन्य को गिरफ्तार किया। पहले भी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नशेड़ियों द्वारा पुलिस से मारपीट का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment