इंदौर में लूटेरी दुल्हन का आतंक, ट्रेन में नशीला पदार्थ सुंघाकर 12 लाख नकद और 2 लाख के जेवर लेकर फरार

DR Times
2 Min Read
Indore Looteri Dulhan

Indore Looteri Dulhan: इंदौर में शादी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है,बताया जा रहा है आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।

लूटेरी दुल्हन आहना गिरी
लूटेरी दुल्हन आहना गिरी

इंदौर में एक बार फिर से बदमाशों की गैंग ने भोले भाले युवक और उसके परिवार के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है इस दौरान बदमाशों ने युवक से शादी के नाम पर 12 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर दी, फरियादी ने बताया कि उनके पिता की मुलाकात महेंद्र गिरी, काजल गिरी और रूपा गिरी से हुई, जिन्होंने उनकी बेटी आहना की शादी के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। 21 जुलाई 2024 को 10 लाख रुपये देकर शादी की औपचारिकताएं पूरी की गईं।

Indore Looteri Dulhan

इसके बाद फरियादी युवक और आहना उज्जैन के लिए ट्रेन से रवाना हुए, जहां रास्ते में आहना ने उन्हें नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया और भाग गई। फरियादी का आरोप है कि आरोपी ने 12 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ़ किया और फरार हो गई,फिलहाल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indore Looteri Dulhan

MORE NEWS>>>जलगांव में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एंबुलेंस में विस्फोट, ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ, गर्भवती महिला बाल बाल बची

Share This Article
Leave a comment