कलेक्टर आशीष सिंह ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

DR Times
2 Min Read
Indore News

Indore News: कलेक्टर आशीष सिंह ने आज जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक ली,इस बैठक में राजस्व से जुड़े सभी कामों की समीक्षा की गई। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है, समय-समय पर मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद इन कामों की समीक्षा भी करते है।

Indore News

करीब तीन महीनों से चल रहे राजस्व महाभियान को लेकर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की, कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई इस बैठक में राजस्व महा अभियान से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने मैदानी स्तर पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की।

आशीष सिंह, कलेक्टर, इंदौर

कलेक्टर आशीष सिंह की माने तो इंदौर जिले में राजस्व महाभियान 3.0 के तहत तहत अच्छा काम किया जा रहा है राजस्व से जुड़े कुल 12 कामों को लेकर आज बैठक में चर्चा की गई है सभी अधिकारियों को तय समय सीमा में कम करने की हिदायत भी दी गई है, कलेक्टर आशीष ने जिले किसानों से अपील की है की वे सीएससी सेंटर जाकर, अपने आधार कार्ड को बैंक से लिकं करवाएं और पीएम किसान सम्मान योजना के पात्र हितग्राहियों अपना यूनिक आईडी अवश्य जनरेट करवाए, ताकि भविष्य में किसी तरह किस अम्स्य का सामना ना करना पड़े।

MORE NEWS>>>इंदौर नगर निगम में हुआ दर्दनाक हादसा

Share This Article
Leave a comment