NMC ने MGM Indore से 24 घंटे में Action Taken Report मांगी

Dainik R Times
3 Min Read

इंदौर। MGM Indore NMC action taken report: महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज, इंदौर में फर्स्ट ईयर PG रेजिडेंट के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला अब राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) तक पहुंच गया है। NMC की Anti-Ragging Cell ने 21 सितंबर को कॉलेज के डीन को पत्र लिखकर 24 घंटे के भीतर Action Taken Report मांगी है। आयोग ने इस मामले को “MOST URGENT” की श्रेणी में रखा है।

मामला OBGYN विभाग से जुड़ा है। आरोप है कि फर्स्ट ईयर की महिला रेजिडेंट डॉक्टर लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर इंसुलिन का ओवरडोज ले लिया। इसके बाद उन्हें एमवाय हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

MGM Indore NMC Action Taken Report: आयोग ने क्या-क्या मांगा

NMC ने अपने पत्र में कॉलेज प्रशासन से पैरा-वाइज टिप्पणी के साथ पूरी रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि ड्यूटी और अटेंडेंस रिकॉर्ड से आरोपों की पुष्टि की जाए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पीड़ित रेजिडेंट को किसी तरह के प्रतिशोध का सामना न करना पड़े।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि मामले की जानकारी देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाए, ताकि कोई भी गवाह बिना डर के सामने आ सके।

तीन सीनियर डॉक्टरों पर आरोप, HOD को थी जानकारी

पीड़िता के भाई कुणाल यादव ने यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में OBGYN विभाग के तीन सेकंड ईयर PG डॉक्टरों पर रैगिंग और उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। आरोप यह भी है कि विभागाध्यक्ष (HOD) को पहले ही इस बारे में सूचित किया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बता दें कि NMC के नियमों के तहत हर मेडिकल कॉलेज में Anti-Ragging Committee का होना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कॉलेज की मान्यता तक खतरे में पड़ सकती है। इसलिए NMC की यह सख्ती MGM प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

हालांकि, कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। NMC की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी।

Share This Article