भोपाल में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज
भाजपा कार्यालय में आज अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बड़ी बैठक

आज होने जा रही कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। सबसे बड़ा एजेंडा विक्रम विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन का है, जिसे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय किया जाएगा। साथ ही गांधी सागर बांध से जुड़े पावर जेनरेशन प्लांट के अपडेशन प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है। बैठक में आगामी विधानसभा मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए वित्तीय विधेयकों को भी मंजूरी मिल सकती है, जिनमें बजट से जुड़े तकनीकी संशोधन शामिल हैं।
कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी,
इसके अलावा, फायर सेफ्टी को लेकर एक नया विधेयक लाया जा सकता है, जिसे आज की बैठक में अंतिम मंजूरी मिल सकती है। राज्य सरकार का फोकस शहरी सुरक्षा व्यवस्था और अधोसंरचना को मजबूती देना है। इस बैठक को लेकर प्रशासनिक हलकों में भी बड़ी हलचल है। यह बैठक संगठनात्मक मजबूती और विस्तार को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज दोपहर 1 बजे शुरू होगी, कार्यसमिति में आगामी विधानसभा चुनावों, जनजातीय क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ और जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर रणनीति बनेगी। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठन को मजबूती देने के लिए दिशा-निर्देश भी देंगे। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी मंथन होगा।