मुख्यमंत्री मोहन यादव का लंदन में जोरदार स्वागत

DR Times
2 Min Read
MP CM in London

MP CM in London: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लंदन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी भी उपस्थित थे।

MP CM Mohan Yadav in London

मुख्यमंत्री यादव वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं, जिसका उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और वैश्विक निवेश आकर्षित करना है। आज सीएम मोहन वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे और किंग्स क्रॉस पुनर्विकास स्थलों का निरीक्षण करेंगे। वे ‘फ्रेंड्स ऑफ़ मध्य प्रदेश’ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

MP News
MP News

सिंगरौली में पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा, 2 की मौत

सिंगरौली जिले में रविवार को पिकनिक मनाने गए तीन डॉक्टर और दो एनसीएल अधिकारियों के परिवार का बड़ा हादसा हो गया। गोपद नदी के देऊरदह घाट पर 13 वर्षीय बच्ची प्रेरणा पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के प्रयास में तीनों डॉक्टर भी डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया, लेकिन नेहरू शताब्दी अस्पताल के डेंटल HOD डॉ. हरीश सिंह और बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और बचाव दल ने लापता बच्ची की तलाश जारी रखी है। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

HOD डॉ. हरीश सिंह
HOD डॉ. हरीश सिंह

MORE NEWS>>>महाराष्ट्र में महायुति का सीएम ऐलान

Share This Article
Leave a comment