विक्रांत भूरिया बने आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष

DR Times
2 Min Read
MP Live Updates

MP Live Updates: विधायक विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश के आदिवासी नेताओं को केंद्रीय भूमिका देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे पहले ओंकार सिंह मरकाम और उमंग सिंघार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं।

खातेगांव में सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ

देवास जिले के खातेगांव में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तिमय माहौल बना दिया।

कुरवाई में ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा

मंडी बामोरा सड़क पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए पीड़ित को सुरक्षित बचाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 5.75 लाख रुपए और अवैध हथियार बरामद किए गए।

छतरपुर में भैंस चोरी का मामला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महीने पहले भैंस चोरी का मामला सामने आया था। फरियादी धनीराम पटेल ने एसपी से शिकायत की कि चोरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

MORE NEWS>>>अलीराजपुर में दो बाइकों की भिड़ंत

Share This Article
Leave a comment