इन्दौर में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली

DR Times
1 Min Read
MP News

MP News: इन्दौर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली एमवाय अस्पताल के मुख्य द्वार से शुरू होकर मधुमिलन चौराहा होते हुए वापस एमवाय अस्पताल में समाप्त हुई। रैली में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ शामिल थीं, जैसे प्रचार-प्रसार, माइकिंग, पोस्टर, रेड रिबन रंगोली, तख्तियाँ और रेड रिबन कैंपेन। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एस सैत्या और इन्दौर जिला नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र जैन ने मीडिया से चर्चा की। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना था।

MP News
MP News

11 राज्यों में आज शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों में आज शीतलहर का अलर्ट है। इन राज्यों के कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। राजस्थान में पिछले 3 दिन से सीकर, माउंट आबू में पारा 0डिग्री पर बना हुआ है। मध्य प्रदेश में 5 दिन से शीतलहर चल रही है। आज भी 25 से ज्यादा जिलों में इसका असर रहेगा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जमीन पर पाला पड़ने की भी संभावना है।

Mount Abu
Mount Abu

MORE NEWS>>>आष्टा आत्महत्या मामले में राजनीतिक बहस

Share This Article
Leave a comment