मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 20 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में बनाई जगह

DR Times
1 Min Read

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स को 20 रन से हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी।

मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 25 और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 22 रन बनाए। गेंदबाज़ी में ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए, जबकि बुमराह, ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अर्शदीप कुरार ने 1-1 विकेट लिया।

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। अब मुंबई इंडियंस का मुकाबला 1 जून को क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से होगा।

Share This Article
Leave a comment