जापान में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, हानेडा एयरपोर्ट पर कोस्ट गार्ड के विमान से टकराया, फ्लाइट से सभी 379 लोग निकाले

DR Times
2 Min Read

जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक प्लेन में आग लग गई। जापानी न्यूज एजेंसी क्योडो के मुताबिक – “आशंका जताई जा रही है कि, लैंडिंग से पहले विमान कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया। फिलहाल फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।”

वहीं कोस्ट गार्ड ने कहा कि – “हमारे प्लेन में जो 5 क्रू मेंबर सवार थे, उनसे जुड़ी कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।” जापान एयरलाइंस (JAL) के एक प्रवक्ता ने बताया कि, होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुए विमान में करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे।

घटना के बाद सभी को प्लेन से निकाला जा चुका है। हालांकि, इनमें कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। फ़िलहाल इस मामले में जापान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री जांच कर रही है।

BBC के मुताबिक, JAL की फ्लाइट शाम करीब 4 बजे (जापानी समयानुसार) न्यू चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। ये 5:40 बजे टोक्यो लैंड होने वाली थी। सोशल मीडिया पर प्लेन में आग लगने का वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इसमें फायर फाइटर्स आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जापान टाइम्स के मुताबिक, हादसे को देखते हुए हानेडा एयरपोर्ट के सभी रनवे को बंद कर दिया गया है। कई फ्लाइट्स को नरिता एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।

Japan Plane Crash
Japan Plane Crash

MORE NEWS>>>कर्नाटक में बाबरी विध्वंस से जुड़े में गिरफ्तारी, बेंगलुरु में इस गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी BJP, बोली – राम मंदिर खटक रहा है

Japan Plane Crash
Japan Plane Crash
Share This Article
Leave a comment