टॉप-न्यूज़मध्यप्रदेश

इंदौर में पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारी

द्वारकापुरी थाने में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या

Constable Suicide: इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां द्वारकापुरी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। मृतक जवान का नाम अनुराग भामोर बताया जा रहा है, जो अलीराजपुर का रहने वाला था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिसकर्मी अनुराग भामोर
पुलिसकर्मी अनुराग भामोर

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पदस्थ शुक्रवार सुबह 5 बजे एक दर्दनाक घटना घटी, जहां ड्यूटी पर तैनात जवान अनुराग भामोर ने खुद को गोली मार ली। घटना स्थल दिग्विजय मल्टी परिसर था, जहां अनुराग एक अन्य सिपाही मोहित के साथ ठहरा हुआ था। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान कॉल करने पर अनुराग ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जब साथी ने जाकर देखा तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा गया। अनुराग पहले सराफा थाने में पदस्थ था और मूल रूप से अलीराजपुर जिले के भागोर गांव का निवासी था। उसकी शादी हो चुकी थी और परिवार में पिता मौजूद हैं।

Constable Suicide
Constable Suicide

ट्रांसफर बना तनाव का कारण

मृतक अनुराग मूल रूप से अलीराजपुर के रहने वाले थे। इससे पहले वह सर्राफा थाने में पदस्थ था, लेकिन हाल ही में उसका ट्रांसफर द्वारिकापुरी थाने में हुआ था। परिजनों के अनुसार ट्रांसफर के बाद उसका ड्यूटी शेड्यूल और ज्यादा कड़ा हो गया था। अनुराग के परिवार में बड़ा भाई अविनाश और छोटा भाई देवेंद्र है। वह तीन भाइयों में मंझला था। पिता वेटरनरी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बुआ के बेटे राजेंद्र ने बताया कि, अनुराग पिछले दस साल से पुलिस विभाग में कार्यरत थे।

Constable Suicide
Constable Suicide

पत्नी से विवाद की आशंका

शुरुआती जांच में सामने आया है कि, अनुराग का अपनी पत्नी रानू से विवाद चल रहा था। डेढ़ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। रानू धार जिले के मांडव की रहने वाली है और बीते सात दिनों से अपने मायके में है। जानकारी के अनुसार, पत्नी का भाई करंट लगने से घायल हो गया था और उसका इलाज अरविंदो हॉस्पिटल में चल रहा है। अनुराग ड्यूटी के कारण घर और अस्पताल नहीं जा पा रहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।

MORE NEWS>>>भोजपुरी क्यूईन केट शर्मा ने शेयर कीं बोल्ड फोटोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।