इंदौर में जिम ट्रेनर की शर्मनाक करतूत

DR Times
2 Min Read
Indore News

Indore News: इंदौर में एक जिम ट्रेनर की शर्मनाक करतूत सामने आई है,ट्रेनर ने जिम में आने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ की यही नहीं ट्रेनर के द्वारा अब युवती को लगातार परेशान भी किया जा रहा है, जिसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई हैं।

Indore News

इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने सेमस जिम के ट्रेनर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है, जिम आने वाली युवती ने ही ये शिकायत दर्ज कराई है युवती का आरोप है कि जिम में एक्सरसाइज के दौरान ट्रेनर उसे घूरता है कपड़ों पर कमेंट्स करता है उसके भाई ने जब आरोपी को समझाया तो उसने गुंडे को बुलाकर धमकी भी दी हैं।

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर

पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने वाली युवती एक छात्रा है, युवती के मुताबिक़,वह जिम में जहां भी जाती है, ट्रेनर उसके पीछे-पीछे आ जाता है और उसे परेशान करता है 13 नवबंर की रात वह अपने भाई के साथ कैफे में बैठे थे और यहाँ भी जिम ट्रेनर शमशेर आ गया,जिसके बाद युवती के भाई ने उसे समझाया कि बहन को परेशान न करे इस पर उसने दूसरे ट्रेनरों को बुलाकर भाई को घेर लिया और धक्का-मुक्की की,युवती के मुताबिक वह अगले दिन जिम पहुंची तो फिर आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिस पर आज पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस के मुताबिक़ युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया गया है साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं।

MORE NEWS>>>जल्द हटेगा इंदौर का बीआरटीएस

Share This Article
Leave a comment